मानेसर में कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी, डेढ़ एकड़ में 100 कमरे का हॉस्टल बनेगा
मानेसर औद्योगिक क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए राहत देने वाली खबर है। एचएसआईआईडीसी ने मानेसर सेक्टर-1 में महिला हॉस्टल निर्माण के लिए खुदाई कर दी है। अब होली के बाद से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस तीन मंजिला इमारत में 100 कमरे के साथ स्टिल्ट पार्किंग का भी निर्माण होगा।
मानेसर औद्योगिक क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए राहत देने वाली खबर है। एचएसआईआईडीसी ने मानेसर सेक्टर-1 में महिला हॉस्टल निर्माण के लिए खुदाई कर दी है। अब होली के बाद से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें तीन मंजिला इमारत में 100 कमरे के साथ स्टिल्ट पार्किंग निर्माण होगी। सुरक्षा के लिए महिला हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। यह कार्य डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पांच साल से कर रहे इंतजार: उद्योगों में रात में काम करने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की तरफ से महिला हॉस्टल बनाने की मांग की गई थी। फरवरी 2021 को एसोसिएशन की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने महिला हॉस्टल निर्माण की घोषणा की थी।
एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी ने कहा कि पांच साल के लंबे इंतजार के अब महिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। मानेसर की कंपनियों में दिन रात काम होते है। महिलाएं रात में काम करने के दूर जाना पड़ता है। इससे महिलाओं को असुरक्षा होती थी। कम किराये पर महिलाएं हॉस्टल निर्माण होने के बाद रह सकेंगी। मौके पर निर्माण के लिए खुदाई शुरू हो गई। अब कितने दिन में महिला हॉस्टल का निर्माण पूरा होने का इंतजार रहेगा।
हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम(एचएसआईआईडीसी) की ओर से औद्योगिक क्षेत्र मानेसर के सेक्टर-1 में डेढ़ एकड़ जमीन पर 100 कमरे का महिला हॉस्टल का निर्माण होगा। हॉस्टल निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एचएचआईआईडीसी ने एक निर्माण एजेंसी को वर्क अलॉट किया। मौके पर हॉस्टल निर्माण के लिए नींव की खुदाई की जा रहर है।
होली के बाद से हॉस्टल निर्माण शुरू हो जाएगा। यह हॉस्टल सिर्फ तीन मंजिला इमारत होगी। इसमें वाहनों के लिए स्टिल्ट पार्किंग के अलावा खाना बनाने के लिए मेस होगा। हॉस्टल में कॉमन रूम के खेल कोर्ट बनाए जाएंगे। जिससे इसमें रहने वाली महिलाएं यह सुविधा मिल सके।
एचएसआईआईडीसी मानेसर के एजीएम राजीव गोयल ने कहा कि होली के बाद मानेसर सेक्टर-1 महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नींव की खुदाई हो गई है। एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय पर निर्माण कार्य को पूरा करें।
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।