मानेसर औद्योगिक क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए राहत देने वाली खबर है। एचएसआईआईडीसी ने मानेसर सेक्टर-1 में महिला हॉस्टल निर्माण के लिए खुदाई कर दी है। अब होली के बाद से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस तीन मंजिला इमारत में 100 कमरे के साथ स्टिल्ट पार्किंग का भी निर्माण होगा।
हरियाणा सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। परिवहन, औद्योगिक विकास, शहरी सुविधाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में नई योजनाएं शामिल की गई हैं।
गाजियाबाद के एक पांच मंजिला बिल्डिंग में मंगलवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंचे। इस बिल्डिंग में करीब 150 लोग रहते हैं। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 8-10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
नाबालिग रहते मुकदमे का सामना करने वाला युवक दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हो सकेगा। दिल्ली पुलिस ने चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुकदमे के चलते उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया था। मामला जब कैट (केंद्रीय प्रशासनिक पंचाट) के समक्ष पहुंचा तो फैसला युवक के पक्ष में आया।
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने एक नंबर के लिए पांच साल कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिकार पहले केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) और अब दिल्ली हाई कोर्ट में जीत हासिल की है। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि इस सिपाही को पदोन्नत कर हेड कांस्टेबल बनाए और सभी लाभ दिए जाएं।
दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में नशे में धुत महिला एसआई ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ महिला एसआई और उसके पति ने मारपीट की। कनॉट प्लेस थाने में एसआई और उसके पति पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।
झारखंड की राजधानी रांची में देह व्यापार का गंदा व्यापार चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने महिला सरगना, लड़कियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि ये सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल से लाई गईं थीं।
बागी बन धनबाद नगर निगम से मेयर पद का चुनाव लड़ने वाले भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह के खिलाफ भाजपा अब कोई कार्रवाई नहीं करेगी, बल्कि गले लगाएगी। भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा का सिंह मेंशन पहुंच संजीव सिंह को बधाई देना और मुंह मीठा कराना इस बात का संकेत है।
नागपुर मंडल रेलवे में लाइन मरम्मत और अन्य विकास कार्यों के कारण टाटानगर से 2 ट्रेनें लंबे समय तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा, नागपुर में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर होकर चलने वाली संतरागाछी, शालीमार और हावड़ा की अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होने की संभावना है।
द्वारका एक्सप्रेसवे से आईएमटी मानेसर मार्ग स्थित दादी सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण होगा। इसकी डीपीआर को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके निर्माण पर करीब 47 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
दिल्ली में फरवरी का महीना इस बार सामान्य से गर्म रहा है। मार्च के महीने में भी मौसम का यह रुख बने रहने की संभावना है। रविवार की सुबह से ही तेज धूप रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं होली के दिन यानी 4 मार्च को मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली की एक अदालत द्वारा आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किए जाने के 48 घंटे बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सत्ता से बाहर जाने की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
दिल्ली पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। वह करीब 3 साल से एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। वह बच्ची को स्कूल से घर ले जाने के दौरान यह गंदी हरकत करता था। उसने बच्ची से कहा था कि मां-बाप को बताने पर वह उसे जान से मार देगा।
झारखंड के धनबाद नगर निगम में भाजपा के 'बागी' संजीव सिंह ने महापौर पद के लिए हुए चुनाव में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहे। रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में 18 साल के लड़के ने अपने घर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक जनसभा में आप नेता ने पीएम मोदी को गुरु घंटाल तक कह दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी आप विश्व गुरु नहीं, गुरु घंटाल हो।
दिल्ली में हैरान करने वाली एक वारदात सामने आई है। चोरों ने दीवार में छेद करके घर से करोड़ों के गहने और अन्य सामान चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग लड़कों समेत 3 लोगों को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ इंस्टाग्राम पर बने दोस्त द्वारा रेप करने मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के स्कूल में शिक्षिका की छड़ी लगने से छात्र की आंख लहूलुहान हो गई। छात्र के पिता ने वेव सिटी थाने में अध्यापिका, प्रधानाचार्य, स्कूल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली हाई कोर्ट सीबीआई द्वारा दायर याचिका पर 9 मार्च को सुनवाई करेगा। इस याचिका में निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था।