Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: आज होली के दिन धनु, वृश्चिक की इनकम, बिजनेस अच्छा, कुछ राशि के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल
Horoscope 4 March 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, 4 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
आज है रंगो का त्योहार होली। आज ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा और केतु का यह कुयोग चलता रहेगा। शाम होते-होते चंद्रमा कन्या राशि के हो जाएंगे, फिर यह कुयोग खत्म हो जाएगा। कालपुरुष के षष्ठ हाउस में चंद्रमा चले जाएंगे, जो कुछ लोगों को अच्छा और कुछ लोगों को बुरा फल देंगे। कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल और राहु हैं, जहां पर कई तरह के खराब ही योग हम कहेंगे बने हुए हैं। यहाँ पर बुध वक्री हैं, इसलिए बुध की नेगेटिविटी कम हो गई है। उच्च का शुक्र शनि के साथ मीन राशि में संयोग कर रहे हैं।
राशिफल
मेष राशि: स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति जितनी खराब थी या जो थोड़ा गड़बड़ था, सायं काल (शाम) से उसमें थोड़ी अच्छी स्थिति आ जाएगी। शत्रु एक्टिव हो सकते हैं, लेकिन उनका निदान आप निकाल लेंगे और दबदबा आपका कायम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय अच्छा कहा जाएगा; आप तरक्की कर रहे हैं। बस अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी मत होने दीजिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में पजेसिवनेस थोड़ी हावी हो सकती है, जिसके कारण मन परेशान हो सकता है। जो लोग संतान वाले हैं, बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है और स्वास्थ्य में काफी सुधार हो चुका है। नए-नए आय के मार्ग बन रहे हैं। कुछ मामलों में यह बड़ा ही शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का अवसर मिलेगा। प्रेम और संतान में काफी सुधार हो चुका है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी हो गई है। कुल मिलाकर यह अच्छा समय है, बस गृह-कलह से बचिए। काली जी को प्रणाम करें।
कर्क राशि: स्वास्थ्य में सुधार, पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से शुभ समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि: घबराहट-बेचैनी से निजात मिलेगी। धनार्जन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य पे अभी भी ध्यान रखना पड़ेगा आपको। उदर रोग पे ध्यान रखना पड़ेगा। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। इन सारी नकारात्मक चीजों के साथ सकारात्मकता बनी रहेगी आपकी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि: शाम होते-होते अच्छी स्थिति हो जाएगी आपकी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। थोड़ा डिस्टरबेंस बना रहेगा फिर भी प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन शुभता बनी रहेगी। मानसिक परेशानी थोड़ी हो सकती है। बच्चों के सेहत पे ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। थोड़ा मन आघात महसूस करेगा, अवसाद की स्थिति रहेगी, लेकिन जीत आपकी होगी। व्यापार सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु राशि: व्यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। शुभ समय कहा जाएगा इसको। नए व्यापार की शुरुआत अगर करना चाहते हैं, तो सायंकाल के बाद कोई भी प्लानिंग कर लीजिए। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि: भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बच के पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। वाहन धीरे चलाएं। धनार्जन इस बीच होता रहेगा और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ के संकेत बनेंगे। बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए, मानसिक स्थिति पर ध्यान रखिए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि: आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सा अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। रंगीन दिन गुज़ारेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। एन्जॉयिंग रहेंगे। अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां